{"_id":"59ba22534f1c1b8b688b47cc","slug":"pv-sindhu-and-sameer-verma-advanced-to-the-quarter-final-in-korea-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधू और समीर वर्मा कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सिंधू और समीर वर्मा कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पीवी सिंधू और समीर वर्मा कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पारूपल्ली कश्यप हालांकि अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। छह लाख डॉलर की ईनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने सीधे सेट में थाइलैंड की निचोएन जिंदापोल को 22-20, 21-17 से हरा कर अंतिम सोलह में जगह बनाने में सफल रही। अब उनका मुकाबला जापान की मिनातसू मितानी से होगा। मितानी ने 2014 की विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
हांगकांग सुपर सीरीज के उप विजेता और सैयद मोदी ग्रांड प्रीक्स गोल्ड विनर समीर वर्मा ने हांगकांग के वांग विंग की विन्सेंट को 21-19,21-13 से हराया। पारूपल्ली कश्यप को कोरिया के सान वान हो ने 21-16, 17-21 और 21-16 से हराते हुए टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने में कामयाबी हासिल की।
सिंधू से भारत को यहां पदक की उम्मीद है। विश्व की नंबर 4 खिलाड़ी सिंधू ने पिछले माह ग्लासगो में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।