{"_id":"5b3196b74f1c1b254d8b86ff","slug":"pv-sindhu-and-kidambi-srikanth-eye-good-outing-at-malaysia-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु की निगाह मलेशिया ओपन के खिताब पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु की निगाह मलेशिया ओपन के खिताब पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
सिंधु और श्रीकांत
- फोटो : indianexpress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह के ब्रेक के बाद तरोताजा महसूस कर रहे पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत मंगलवार से हो रहे मलेशिया ओपन में खिताब के साथ अपनी वापसी का जश्न मनाना चाहेंगे। अन्य शीर्ष भारतीय शटलर भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। श्रीकांत और सिंधु ने व्यस्त सत्र के चलते खुद को फिट रखने के लिए मई में हुए थॉमस और उबेर कप में भाग नहीं लिया था। इसके बाद इंडोनेशिया ओपन, थाईलैंड ओपन, सिंगापुर ओपन और फिर जकार्ता में अगस्त में एशियाई खेलों में भाग लेने हैं।
विज्ञापन
श्रीकांत और सिंधू ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीते थे। पिछले सत्र में चार खिताब जीतने वाले चौथी वरीय श्रीकांत इस सत्र में अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन के खिलाफ करेंगे जो टखने की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंडिया ओपन की उपविजेता सिंधू पहला मुकाबला जापान की आया ओहोरी के खिलाफ खेलेंगी। क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु की भिड़ंत ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिन मारिन से हो सकती है। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल अपनी शुरुआत हांगकांग की यिप पयू यिन के खिलाफ करेंगी। बी साई प्रणीत का पहला मुकाबला चीनी ताइपे के वांग त्यू वेई से और समीर वर्मा का इंडोनेशिया के टॉमी सुगिर्तो से होगा।
विज्ञापन