फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Punjab Royals beat UP Dangal BY 5-4 to enter PWL-4 final

PWL4: यूपी दंगल को 5-4 से हराकर पंजाब रॉयल्स फाइनल में

Tue, 29 Jan 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 29 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Punjab Royals beat UP Dangal BY 5-4 to enter PWL-4 final
pwl4

मिमि हिस्टोवा, बजरंग पुनिया, दातो मार्सागिश्विली, नितिन राठी और अनिता की जीत के दम पर मौजूदा चैम्पियन पंजाब रॉयल्स ने पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र के सेमीफाइनल में मंगलवार को यूपी दंगल को 5-4 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। 

विज्ञापन


यूरोपीय चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता मिमि हिस्टोवा ने अपना मुकाबला जीतकर पंजाब रॉयल्स को 5-3 की अजेय बढ़त दिलाई। महिला 57 किलो के मुकाबले में मिमि रेफरी की अंतिम सीटी बजने से एक मिनट पहले 0-2 से पिछड़ रही थीं लेकिन आखिरी समय में गजब की वापसी करके बुल्गारियाई पहलवान ने सरिता को 5-2 से हराकर मुकाबले को एक मैच शेष रहते ही पंजाब के नाम कर दिया। परिणाम तय हो जाने के बाद महत्वहीन रह गए अंतिम मुकाबले (74 किलो) में यूपी के जितेंदर ने अमित धनकड़ को 5–0 से हराकर स्कोर 4-5 कर दिया। 
विज्ञापन


पहले मैच (86 किलो) में ओलंपिक कांस्य पदकधारी दातो मार्सागिश्विली ने यूपी दंगल के यूरोपीय रजत पदक विजेता इराकी मिसितुरी को कड़े संघर्ष के बाद 4-2 से हराया और पंजाब रॉयल्स को शुरुआती बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलो इंडिया युवा खेल की स्वर्ण पदक विजेता अंजू ने पूर्व विश्व एवं यूरोपीय चैम्पियन वेनेसा कलेद्जिंस्काया को टक्कर दी लेकिन पंजाब की युवा पहलवान महिला 53 किलो का मुकाबला 6-19 से हार गई। वेनेसा की जीत से यूपी 1-1 की बराबरी पर आ गई। पंजाब के कप्तान एवं आइकन खिलाड़ी बजरंग पुनिया 65 किलो की कुश्ती में पंकज राणा को 6-2 से हराकर अपनी टीम को फिर 2-1 की बढ़त दिलाई दी।

सोमवार को लीग मुकाबले में एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नवजोत कौर पर सनसनीखेज जीत हासिल करने वाली अनिता ने आज फिर उसी कारनामे को दोहराया। अनिता ने महिला 62 किलो वर्ग की कुश्ती 8-4 से जीती और पंजाब की बढ़त को 3-1 कर दिया। 

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता कोरे जार्विस को एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता जॉर्गी सकंडेलिड्ज़े ने सुपर हैवीवेट (125 किलो) वर्ग का मुकाबला 2-1 से जीता। उनकी जीत से यूपी ने स्कोर 2-3 कर दिया।

एप्प माए ने यूपी को 3-3 की बराबरी दिलाई। उन्होंने महिला 76 किलो में यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी सिन्थिया वेस्कन को 2-0 से हराया। नितिन राठी ने अमित कुमार के खिलाफ 57 किलो की कुश्ती में अंतिम अंक लेकर जीत हासिल करके पंजाब को 4-3 से आगे कर दिया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed