PUNvDEL: रोमांचक मुकाबले में दबंग दिल्ली की शानदार जीत, पुणेरी पलटन को 41-37 से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में पुणेरी पलटन को हराकर प्रो कबड्डी सीजन छह में रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन में जीत का खाता खोला। जोन ए के तहत सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने पुणेरी पलटन को 41-37 से हराया।
इस मुकाबले में दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि विशाल माने ने 6 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं, पुणेरी पलटन के कप्तान नितिन तोमर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 रेड में 20 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि संदीप नरवाल 7 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। इसके बावजूद भी पुणेरी पलटन को हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि इस मुकाबले में दबंग दिल्ली को 23 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुणेरी पलटन को 24 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
लाइव मैच का रोमांचः
-और ये फुलटाइम। दिल्ली ने पुणेरी पलटन को 41-37 से हराया।
-पुणेरी पलटन की टीम हुई ऑलआउट, दबंग दिल्ली 35-30 से आगे।
-दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में केवल 8 मिनट का समय बचा है। दिल्ली, पुणेरी पलटन से सिर्फ 1 प्वाइंट्स पीछे हैं।
-पुणेरी पलटन के कप्तान नितिन तोमर को पहली बार दिल्ली के डिफेंस ने आउट करने में कामयाब हो पाई है।
-दोनों टीमों के बीच अच्छा खेल देखने को मिल रहा, दबंग दिल्ली ने पुणेरी पलटन के स्कोर को किया 25-25 से बराबर।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
हाफ टाइमः पुणेरी पलटन 22: दबंग दिल्ली 20
-पहले हाफ का खेल खत्म। पुणेरी पलटन 22-20 से आगे।
- दोनों टीमों के प्वाइंट्स 20-20 से बराबर।
-दबंग दिल्ली की वापसी, सिर्फ 1 प्वाइंट पीछे।
-पहले हाफ के खेल खत्म होने में मात्र 2 मिनट का समय का बचा है।
-पुणेरी पलटन के कप्तान नितिन तोमर का सुपर-10 पूरा, दबंग दिल्ली ऑलआउट।
-पुणेरी पलटन की धमाकेदार वापसी, दबंग दिल्ली ऑलआउट के करीब।
-पुणेरी पलटन के कप्तान नितिन तोमर सुपर-10 के करीब।
-खेल के शुरुआत में पुणेरी पलटन ने 4 प्वाइंट्स की लीड ली थी, लेकिन दबंग दिल्ली ने जोरदार वापसी की और पलटन को ऑलआउट कर दिया।
-पुणेरी पलटन ऑलआउट।
-दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने 3 अंकों के साथ शानदार खेल दिखाया।
-पुणेरी पलटन की तरफ से नितिन तोमर का शानदार प्रदर्शन, पहले 7 मिनट में ही 4 प्वाइंट्स हासिल किए।
-पुणेरी पलटन के कप्तान नितिन तोमर ने दिलाया पहला प्वाइंट्स।
-पुणेरी पलटन ने जीता टॉस।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।