{"_id":"5d0a6dcf8ebc3e3b713d1dfb","slug":"pu-chitra-wins-gold-with-season-s-best-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू चित्रा ने 1500 मीटर में जीता स्वर्ण, जॉनसन को मिला रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पीयू चित्रा ने 1500 मीटर में जीता स्वर्ण, जॉनसन को मिला रजत पदक
Wed, 19 Jun 2019 11:10 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पीयू चित्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई चैंपियन पीयू चित्रा ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वीडन के सोलेंतुना में फोल्कसैम ग्रां प्री में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अप्रैल में दोहा एशियाई चैंपियनशिप की चैंपियन चित्रा ने कीनिया की मर्सी शेरोनो को पछाड़ते हुए चार मिनट 12.65 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मर्सी ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में सोना जीता था। पुरुषों में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जिनसन जॉनसन ने यहां 1500 मीटर दौड़ में 3:39.69 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
एक अन्य टूर्नामेंट में लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक मुरली श्रीशंकर ने भी पीला तमगा जीता। मुरली डेनमार्क में कोपेनहेगन एथलेटिक्स गेम्स में 7.93 मीटर लंबी कूद के साथ पहले स्थान पर रहे। श्रीशंकर ने पहले तीन प्रयासों में 7.89, 7.88 और 7.61 मीटर की छलांग लगाई थी।
विज्ञापन