{"_id":"5d52e44b8ebc3e6c990bd8c3","slug":"pt-usha-became-member-of-asian-athletics-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटी ऊषा एशियन एथलेटिक्स कमीशन की सदस्य बनीं ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पीटी ऊषा एशियन एथलेटिक्स कमीशन की सदस्य बनीं
Tue, 13 Aug 2019 09:54 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 13 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
पीटी ऊषा
- फोटो : toi
उड़न परी के नाम से मशहूर दिग्गज एथलीट पीटी ऊषा को एशियन एथलेटिक्स आयोग की सदस्य मनोनीत किया गया है। उज्बेकिस्तान के एंड्रे अब्दुवालिव इस आयोग के अध्यक्ष होंगे। आयोग के सदस्य वांग यू (चीन), पीटी ऊषा (भारत), ओल्गा आर (कजाखस्तान), ली हुप वेई (मलयेशिया) और साद शादाद (साऊदी अरब) होंगे।
विज्ञापन
ऊषा ने 1985 जकार्ता एशियाई खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीतकर तहलका मचा दिया था।यही नहीं ऊषा 1984 लांस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन सेकंड के सौवें हिस्से से कांस्य पदक से चूक गई थीं।
विज्ञापन