फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi League first time father son will play for same team Joginder narwal

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पहली बार एक ही टीम के लिए खेलेगी बाप-बेटे की जोड़ी, जानिए कैसी है तैयारी

Sat, 18 Dec 2021 12:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 12:54 PM IST
सार

दबंग दिल्ली के लिए इस बार कप्तान जोगिंदर नरवाल के साथ उनके बेटे भी खेलते नजर आएंगे। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब बाप-बेटे एक ही टीम के लिए खेलेंगे। 
 

विज्ञापन
Pro Kabaddi League first time father son will play for same team Joginder narwal
जोगिंदर नरवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में भी दिल्ली की टीम कमाल करने के लिए तैयार है। अनुभवी जोगिंदर नरवाल की कप्तानी में उनके बेटे भी दिल्ली के लिए अपना दम दिखाएंगे। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब पिता की कप्तानी में उनका बेटा भी उसी टीम के लिए खेलेगा। पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली इस बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी। जोगिंदर एक खिलाड़ी से ज्यादा एक कप्तान के रूप में अपनी टीम के लिए उपयोगी होंगे। इससे पहले भी कई लीग में उन्होंने शानदार कप्तानी की है। 
विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन की शुरुआत से पहले अमर उजाला ने दिल्ली के कप्तान जोगिंदर नरवाल से बातचीत की। पढ़िए इस खास बातचीत के अंश..
विज्ञापन


1. प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में दबंग दिल्ली का डिफेंस सबसे खराब है। आपके सिर्फ 34 फीसदी टैकल के प्रयास ही सफल होते हैं। इस बार अपने डिफेंस को लेकर क्या तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी टीम का डिफेंस कमजोर नहीं है। कई बार गलती हो जाती है, हर टीम से होती है। टीम के रेडर और डिफेंडर दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था तभी टीम फाइनल तक पहुंची थी। इस बार भी हमारी तैयारी बेहतरीन है।  

2. पिछला सीजन आपके लिए बेहद शानदार रहा था, हालांकि आप खिताब नहीं जीत पाए। इस बार क्या प्लान है। पिछले सीजन की तरह ही खेलेंगे या फिर कुछ अलग रणनीति के साथ उतरेंगे। 
पिछले सीजन की तरह ही खेलेगें। इस बार हम दिल्ली के लिए ट्रॉफी जीतना चाहेंगे। 

3. पिछले सीजन में अच्छा खेलने के बाद आपकी टीम लंबे समय बाद कोर्ट पर उतरेगी। इतने लंबे गैप के बाद फिर से एक टीम को तैयार करने में क्या परेशानी आती है। खिलाड़ियों के लिए फिर से मेल-जोल बिठाना कितना मुश्किल होता है। 

सभी टीमें लंबे समय बाद कोर्ट पर उतरेंगी। हम लगातार प्रैक्टिस करते रहते हैं और अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं। साल भर हमारी तैयारी चलती रहती है। सभी खिलाड़ी एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। टीम का संयोजन ठीक है।

4. कबड्डी के इतिहास में पहली बार बाप और बेटे की जोड़ी एक साथ कोर्ट पर उतरेगी। आप इसे किस तरह देखते हैं। 
मेरा बेटा मेरे साथ खेल रहा है, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। 

5. कोरोना के समय में खुद को कैसे फिट रखा और वापसी में क्या सबसे चुनौती रही है।  
हम गांव में रहते हैं, वहां हमेशा ही अपनी प्रैक्टिस जारी रखते हैं। कोरोना के समय में भी हमारी प्रैक्टिस चालू थी। 

6. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा से कबड्डी में भारत का दबदबा रहा है, लेकिन 2018 एशियन गेम्स में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अगले सीजन के लिए क्या तैयारी है और किस टीम को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं।
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हम जीत नहीं सकते। हिंदुस्तान के खिलाड़ी बहुत मजबूत हैं। अगला एशियन गेम्स हमारे नाम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed