फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro kabaddi league 2021 will start from december 22 know all details

प्रो कबड्डी लीग 2021: 22 दिसंबर से शुरू होगा कबड्डी लीग का आठवां सीजन, यूपी योद्धा के लिए खेलेंगे प्रदीप नरवाल

Mon, 04 Oct 2021 08:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 08:26 PM IST
सार

प्रो-कबड्डी लीग की शुरुआत साल के अंत में 22 दिसंबर से हो रही है। इससे 14 दिन पहले ही सभी खिलाड़ी बैंगलोर के कांतीवीरा स्टेडियम में इकट्ठे होंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन लगवाना जरूरी है। 

विज्ञापन
Pro kabaddi league 2021 will start from december 22 know all details
प्रो कबड्डी लीग 2021 में सभी मैच एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की दूसरी सबसे लोकप्रिय खेल लीग प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी। इस टूर्नामेंट के सभी मैचों की तारीखें भी लगभग तय हो चुकी हैं। कोरोना के चलते पीकेएल के सभी मैच एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये सभी मैच बैंगलोर के कांतीवीरा इंडोर स्टेडियम में हो सकते हैं। कांतीवीरा स्टेडियम बैंगलोर बुल्स टीम का घरेलू मैदान है। इसके अलावा जयपुर और अहमदाबाद के मैदान में भी पूरी लीग का आयोजन किया जा सकता है, लेकिन बैंगलोर में इसके आयोजन की संभावना सबसे ज्यादा है। प्रो कबड्डी लीग भारत में आईपीएल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी आने के बाद यह पहला मौका होगा, जब इंडोर स्टेडियम में कोई टूर्नामेंट खेला जाएगा। स्पोर्ट्स स्टार की खबर के अनुसार इस लीग में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को कोरोना का टीका लगवाना जरूरी होगा। मैच शुरू होने के कम से कम 14 दिन पहले सभी खिलाड़ियों को बैंगलोर में इकट्ठा होना होगा। पहले यह टूर्नामेंट जुलाई के महीने में शुरू होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे साल के अंत में शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

कब शुरू होंगे प्री सीजन कैंप

  • जयपुर पिंक पैंथर्स देहरादून में 16 अक्तूबर से अपना प्री-सीजन कैंप शुरू करेगी।
  • तेलगू टाइटंस हैदराबाद में सात अक्तूबर से अपना प्री-सीजन कैंप शुरू करेगी।
  • बैंगलोर बुल्स भी सात अक्टूबर से ही बैंगलोर में अपना प्री-सीजन कैंप शुरू करेगी।

प्रो-कबड्डी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने प्रदीप नरवाल

इसी साल अगस्त के महीने में प्रो-कबड्डी के खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। इस नीलामी में यूपी योद्धा ने प्रदीप नरवाल को रिकॉर्ड 1.65 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही प्रदीप प्रो-कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। वहीं ईरान के फजल अत्राचली को यू मुंबा, मोहम्मद इस्माइल को बंगाल वारियर्स और हादी ताजिक को पुणेरी पलटन ने रीटेन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed