{"_id":"5bbc20a7867a55282c416240","slug":"pro-kabaddi-league-2018-up-yoddha-beat-tamil-thalaivas","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग: यूपी योद्धा ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग: यूपी योद्धा ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के छठे सीजन के रोचक मुकाबले में यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को 37-32 से हरा दिया। सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शुरू से ही यूपी ने अपनी पकड़ मजबूत रखी, लेकिन दूसरे हाफ में थलाइवाज ने मजबूत वापसी की। हालांकि वो अपने हार को टाल नहीं सके और करीब आकर जीत से चूक गए।
विज्ञापन
यूपी की जीत का कारण उसका मजबूत डिफेंस रहा। विजेता टीम ने 10 टैकल अंक लिए, जबकि थलाइवाज ने 5 टैकल अंक ही अपने खाते में डाले। अटैक में थलाइवाज की टीम आगे रही और उसने 23 रेड अंक हासिल किए तो वहीं यूपी ने 18 रेड अंक लिए। यूपी की जीत का एक और बड़ा कारण पांच अतिरिक्त अंक रहे।
विज्ञापन
थलाइवाज के लिए कप्तान अजय ठाकुर ने कुल 12 अंक लिए जिसमें 9 रेड अंक थे, तो वहीं तीन बोनस अंक। प्रशांत कुमार राय ने यूपी के लिए सर्वाधिक आठ अंक हासिल किए, जिसमें 7 रेड अंक और एक बोनस अंक था। श्रीकांत जाधव ने 4 रेड अंक और एक बोनस अंक के साथ कुल पांच अंक लिए। यूपी ने पहले हाफ में लगातार 12 अंक लिए और थलाइवाज को खाता भी नहीं खोलने दिया।
विज्ञापन
थलाइवाज ने प्रशांत की रेड को असफल करते हुए अपना खाता खोला। हालांकि पहले हाफ में थलाइवाज की टीम चार अंक ही ले पाई थी, जबकि यूपी ने 18 अंक ले लिए थे। दूसरे हाफ में थलाइवाज ने 28 अंक तो लिए लेकिन पहले हाफ में कम अंक होने के कारण वह जीत हासिल नहीं कर सकी।