{"_id":"5c29364cbdec2256d743d0f8","slug":"pro-kabaddi-league-2018-up-warrior-defeats-the-u-mumba-by-34-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi League 2018: यूपी योद्धा ने दी यू मुंबा को 34-29 से मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Pro Kabaddi League 2018: यूपी योद्धा ने दी यू मुंबा को 34-29 से मात
Mon, 31 Dec 2018 02:49 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
UP Warrior Vs U Mumba
यूपी योद्धा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा को प्रो कबड्डी लीग-6 के पहले एलिमिनेटर में 34-29 से हरा दिया। यूपी के नीतीश कुमार ने बेहतरीन रक्षण दिखाकर आठ अंक बटोरे। यूपी ने कुल 18 टैकल अंक लिए। यू मुंबा के स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई केवल सात अंक ही ले पाए।
विज्ञापन
श्रीकांत जाधव और प्रशांत कुमार राय ने महत्वपूर्ण नौ रेड अंक बटोरे। दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की थी और पहले पांच मिनट में 5-5 से बराबरी पर थीं। उसके बाद यूपी ने ऑलआउट के जरिए 11-7 की बढ़त बना ली थी। पहले हाफ में योद्धा 18-15 से आगे थे। दूसरी हाफ में भी यूपी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन