फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro kabaddi league 2017: U Mumba beat Haryana Steelers

प्रो कबड्डी लीग:  यू-मुंबा ने घर में हरियाणा स्टीलर्स को दी मात

Thu, 31 Aug 2017 12:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 31 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pro kabaddi league 2017: U Mumba beat Haryana Steelers
यू मुंबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स - फोटो : Pro kabaddi
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के मुंबई लेग के मैच में हरियाणा स्टीलर्स को मेजबान यू मुंबा के सामने हार का सामना करना पड़ा है। अनूप कुमार की कप्तानी वाली यू मुंबा ने हरियाणा को 38-32 से मात दी। 
विज्ञापन


मुंबई ने पहले हाफ में ही बढ़त बना ली थी। पहले हाफ की समाप्ति पर मुंबई 21-15 से आगे थी। पहले हाफ में मुंबई ने हरियाणा को आगे निकलने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ में हरियाणा ने शानदार वापसी की और 9 मिनट शेष रहते 27-27 की बराबरी कर ली।मैच के आखिरी आठ मिनट में ये बराबरी 29-29 की थी। इसके बाद मुंबई की टीम संभली और दोबारा बढ़त हासिल की और मैच के आखिर तक हरियाणा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


मुंबई और हरियाणा के अटैक पूरे मैच में बराबर रहा।  दोनों टीमों ने रेड में 21-21 अंक बटोरे लेकिन टैकल प्वाइंट में मुंबई ने बाजी मारी और हरियाणा 17 के मुकाबले केवल 7 अंक हासिल करने दिए। दोनों ही टीमें एक-एक बार ऑल आउट हुईं ऐसे में दोनों को 2-2 अंक मिले। हरियाणा को अतिरिक्त के रूप में 2 और मुंबई को 1 अंक हासिल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के जीत के हीरो कप्तान अनूप कुमार रहे। अनूप ने 14 रेड में 8 अंक  बटोरे। यू मुंबा की 10 मैचों में यह चौथी जीत रही और टीम 24 अंकों के साथ जोन-ए तालिका में तीसरे नंबर पर है। हरियाणा सात मैचों से 23 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed