{"_id":"59a1c6dc4f1c1b83108b4816","slug":"pro-kabaddi-league-2017-match-48-u-mumba-vs-puneri-paltan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी: रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को दी मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी: रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
यू मुंबा बनाम पुनेरी पलटन
- फोटो : Prokabaddi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग के मुंबई लेग में यू मुंबा को घर में पुनेरी पलटन के सामने हार का सामना करना पड़ा है। रोमांचक रहे मैच में पुणे ने मुंबई को अंतिम समय में 24-26 से मात दी। फर्स्ट हाफ के पहले 8 मिनट में दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं। लेकिन घर में खेल रही मुंबई ने पहले हाफ में 15-9 से बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने शानदार वापसी करते हुए 4 मिनट शेष रहते 23-23 की बराबरी हासिल कर ली। अंतिम 2 मिनट में मुकाबला 24-24 की बराबरी पर था। आखिरी 2 मिनट में 2 अंक हासिल कर पुनेरी पलटन ने बाजी मार ली।
दोनों टीमों का अटैक और डिफेंस बराबर रहा। अटैक में मुंबई ने 13 और पुणे ने 14 अंक हासिल किए। टेकल में दोनों 8-8 अंक की बराबरी पर रहे। दोनों टीमों ने एक-एक बार एक दूसरे को ऑल आउट कर 2-2 अंक बटोरे। मुंबई ने अतिरिक्त के रूप में 1 और पुणे ने 2 अंक हासिल किए। अटैक में 1 और एक अतिरिक्त अंक ने पुणे को विजयी बना दिया।
पुणे की जीत के हीरो दीपक हुड्डा रहे। दीपक ने 7 रेड प्वाइंट अपनी टीम के लिए जुटाए।