फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro kabaddi league 2017 Match 41: U.P. Yoddha vs Bengal Warriors

प्रो कबड्डी: रोमांचक मुकाबले में बंगाल वारियर्स ने अंतिम मिनटों में यूपी योद्धा से छीनी जीत 

Wed, 23 Aug 2017 01:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 23 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2017 Match 41: U.P. Yoddha vs Bengal Warriors
यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स - फोटो : Prokabaddi
लखनऊ के बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को मेजबान यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में बंगाल ने यूपी योद्धा को मैच के अंतिम मिनट में एक अंक से मात दी। 32-31 के साथ मैच बंगाल के नाम हो गया। 
विज्ञापन


यूपी योद्धा ने रेड में अपना जलवा बरकरार रखते हुए 20 अंक अर्जित किए वहीं बंगाल केवल 17 अंक अर्जित कर सकी। डिफेंस में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं दोनों ने 10-10 अंक हासिल किए। लेकिन ऑल आउट और अतिरिक्त अंकों ने मैच का परिणाम बंगाल के पाले में कर दिया। बंगाल को ऑल आउट से 2 और 3 अंक अतिरिक्त के रूप में मिले लेकिन यूपी केवल एक अतिरिक्त अंक हासिल कर सकी। 
विज्ञापन



पहले हाफ से ही दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ के खत्म होने से तीन मिनट पहले दोनों टीमें 13-13 की बराबरी पर थीं लेकिन इसके बाद दीपक नरवाल ने लगातार दो शानदार रेड से मैच का रुख बदल दिया। यूपी को ऑलआउट कर उन्होंने बंगाल को 19-14 के साथ 5 अंक की बढ़त दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में के शुरुआती दस मिनट बंगाल ने बढ़त बनाए रखी लेकिन 12 वें मिनट में मैच 25-25 की बराबरी पर आ गया। ये बराबरी 14वें मिनट तक बनी रही लेकिन इसके बाद मैच के चार मिनट शेष रहते 29-29 की बराबरी पर आ गया। लेकिन बंगाल ने आखिर में 32-31 से बाजी अपने नाम कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed