{"_id":"59b834244f1c1bf47f8b66f3","slug":"pro-kabaddi-league-2017-bengal-warriors-beat-telugu-titans-by-32-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मैच में बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटन्स को दी मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रोमांचक मैच में बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटन्स को दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जान कुन ली
- फोटो : Pro kabaddi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियाई खिलाड़ी जांग कुन ली के शानदार खेल की बदौलत सोनीपत में खेले गए मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटन्स को रोमांचक मैच में 32-31 के अंतर से मात दी। बंगाल की जीत के हीरो रहे 14 रेड में 9 प्वाइंट हासिल किए। वहीं डिफेंस में सुरजीत सिंह ने 7 टैकल में 5 प्वाइंट हासिल कर बंगाल की जीत में अहम भूमिका अदा की। ली की आखिरी रेड में लिए अंक ने मैच का परिणाम बदल दिया।
बंगाल ने अटैक में बाजी मारकर मैच अपने पाले में कर लिया। बंगाल ने अटैक में 22 और टाइटन्स ने 17 अंक हासिल किए। वहीं डिफेंस में पलड़ा तेलुगु टाइटन्स का भारी रहा। बंगाल ने टैकल में पांच तो तेलुगु टाइटन्स ने 8 अंक हासिल किए। टाइटन्स ने बंगाल को दो बार ऑलआउट कर 4 और बंगाल ने 1 बार टाइटन्स को ऑलआउट कर 2 अंक बटोरे। अतिरिक्त अंक के रूप में बंगाल को 3 और टाइटन्स को 2 अंक हासिल हुए।
मैच का पहला हाफ 12-15 से तेलुगु टाइटन्स के नाम रहा। हालांकि पहले हाफ के अंतिम 6 मिनट में दोनों टीमें 9-9 अंक की बराबरी पर थीं। लेकिन 20वें मिनट तक आते आते टाइटन्स 3 अंक से आगे हो गए। दूसरे हाफ में भी मुकाबला कांटे का रहा। अंतिम दो मिनट में तो दोनों टीमें 31-31 की बराबर पर थीं लेकिन कोरिया के अटैकर जान कुन ली ने अपनी और मैच की आखिरी रेड में एक अंक बटोरकर बंगाल को 1अंक से जीत दिला दी।
विज्ञापन
जोन बी में टॉप पर चल रही बंगाल वॉरियर्स की 15वें मैच में सातवीं जीत है। वहीं तेलुगु टाइटन्स इतने ही मैचों मे 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।