{"_id":"5c154112bdec225565402f7a","slug":"pro-kabaddi-2018-up-yoddha-vs-tamil-thalaivas-and-jaipur-pink-panthers-vs-u-mumba-match-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: यूपी योद्धा-तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स- यू मुंबा के बीच का मुकाबला ड्रॉ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: यूपी योद्धा-तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स- यू मुंबा के बीच का मुकाबला ड्रॉ
Sat, 15 Dec 2018 11:29 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच शनिवार को खेला गया प्रो कबड्डी 2018 का 113वां मुकाबला 25-25 से ड्रॉ रहा। इस मुकाबले में यूपी योद्धा की तरफ से प्रशांत कुमार राय ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि नितेश कुमार 5 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
विज्ञापन
वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 21 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि अमित हूडा 6 टैकल में 5 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में यूपी योद्धा को 16 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज को 13 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच खेला गया प्रो कबड्डी 2018 का 114वें मुकाबला भी 35-35 से ड्रॉ रहा।