{"_id":"5bdf3fc1bdec22696a3ae1c0","slug":"pro-kabaddi-2018-u-p-yoddha-vs-bengal-warriors-match-draw-and-ended-with-30-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच मुकाबला 30-30 से ड्रॉ ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच मुकाबला 30-30 से ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
U.P. Yoddha vs Bengal Warriors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच रविवार को प्रो कबड्डी लीग 2018 का 49वां मुकाबाल ड्रॉ हो गया। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोन बी के तहत खेला गया यह मुकाबाल 30-30 की बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
इस मुकाबले में यूपी योद्धा की तरफ से रिशांक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकिनितेश ने 6 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंद्र सिंह ने 21 रेड में 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर विशाल ने 7 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में यूपी योद्धा को 19 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल वॉरियर्स को 19 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन