{"_id":"5985ebbe4f1c1b71428b4ada","slug":"pro-kabaddi-2017-match-14-u-mumba-defeat-dabang-delhi-k-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग 2017: यू-मुंबा ने दबंग दिल्ली को 36-22 से दी मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग 2017: यू-मुंबा ने दबंग दिल्ली को 36-22 से दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
यू मुबा बनाम दबंग दिल्ली
- फोटो : Prokabaddi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी के पांचवें सीजन में शनिवार को नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में यू-मुंबा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दबंग दिल्ली को मात दी। अनूप कुमार की टीम ने पूरे समय मैच पर हावी रहते हुए मेराज शेख की टीम को 22 के मुकाबले 36 अंक से हराया।
यू-मुंबा ने मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और मैच पर अपनी पकड़ बना ली। पहले हाफ के 7वें मिनट तक मुंबई ने 10-2 के साथ 8 अंकों की बढ़त बना ली थी। 15वें मिनट तक पकड़ को मजबूत करते हुए इसे 14-4 तक ले गई और 10 अंक की बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद पहले हाफ के अंतिम पांच मिनट में मुंबा को एक भी अंक नहीं बनाने दिया। जबकि दिल्ली ने 4 अंक हासिल किए। पहले हाफ की समाप्ति पर स्कोर यू-मुंबा 14-8 से आगे थी।
दूसरे हाफ में भी मुंबा ने दिल्ली को लय हासिव नहीं करने दी। दूसरे हाफ के पहले दस मिनट में मुंबई ने 10 और दिल्ली ने 7 अंक हासिल किए। अंत तक मुंबा ने दिल्ली को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और अंत में 36-22 से मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए मैच के हीरो कप्तान अनूप और सुरेश कुमार रहे। अनूप ने 6 और सुरेश ने 4 रेड प्वाइंट हासिल किए।
विज्ञापन
मुंबई ने मैच में 15 रेड, 15 टैकल, 4 ऑल आउट और 2 अतिरिक्त अंक हासिल किए। वहीं दबंग दिल्ली को 10 रेड, 7 टैक्ल और 5 अतिरिक्त अंक मिले। मुंबई का डिफेंस काफी मजबूत रहा। 8 अंकों की बढ़त सिर्फ टैकल से हासिल की। जबकि दो बार दिल्ली को ऑल आउट कर 4 अंक भी हासिल किए।