{"_id":"5e19ce8f8ebc3e87da177d1a","slug":"priyanka-jatin-asmi-wins-gold-at-khelo-india-youth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया: महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी और यूपी के जतिन ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया: महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी और यूपी के जतिन ने जीते स्वर्ण
Sat, 11 Jan 2020 07:03 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी अंकुश बडाडे और उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार कनोजिया ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने व्यक्तिगत पदकों की संख्या तीन कर ली। शुरुआती दिन शानदार प्रदर्शन करने वालीं प्रियंका दासगुप्ता हालांकि एक और स्वर्ण पदक जीतकर सबसे आगे चल रही हैं, उनके पदकों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स स्पर्धांएं शनिवार से शुरू हुई और तुरंत ही सुर्खियों में छा गई क्योंकि पहले ही दिन चार मीट रिकॉर्ड टूट गए। मध्यप्रदेश केअर्जुन वासकेल ने लड़कों की अंडर-17 की 3000 मीटर रेस जीती जबकि विवेक कुमार ने लड़कों की अंडर-17 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की अंकिता ने बालिका अंडर-21 5000 मीटर स्पर्धा में नया मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
18 : पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है महाराष्ट्र जिसमें चार स्वर्ण है, त्रिपुरा चार स्वर्ण के साथ दूसरे और यूपी तीन स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है
विज्ञापन