फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pranab bardhan win gold medal in asian games 2018 for his grandson

एशियन गेम्स 2018: साठ साल के दादा ने पोते के लिए ब्रिज में जीता गोल्ड

Sun, 02 Sep 2018 04:23 AM IST
हेमंत रस्तोगी, जकार्ता
हेमंत रस्तोगी, जकार्ता Updated Sun, 02 Sep 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
pranab bardhan win gold medal in asian games 2018 for his grandson
प्रणब और शिबनाथ

उम्र साठ की हो और प्यार करने के लिए साल का पोता हो तो खेलों की बात दिमाग में नहीं उतरेगी, लेकिन एशियाई खेलों में साठ साल के दादा प्रणब बर्धन ने 56 साल के अपने जोड़ीदार शिबनाथ सरकार के साथ मिलकर पोते के लिए ब्रिज में गोल्ड जीत लिया है। प्रणब बड़े गर्व से कहते हैं कि यह खेल जुआ नहीं है।

विज्ञापन


यह दिमागी खेल है और यह गोल्ड पोते को समर्पित करते हैं। कंस्ट्रक्शन का बिजनेस करने वाले प्रणब कहते हैं कि अब वह शान से पोते को ब्रिज सिखाएंगे। जैसे यह खेल खेलने के लिए उन्होंने रोका-टोका जाता था अब पोते के लिए उन्हें ऐसा करने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन


बीस साल पुरानी है यह जोड़ी 
जाधवपुर के प्रणब और हावड़ा के शिबनाथ ने मेंस पेयर फाइनल में 384 अंकों के साथ चीन (378) को पीछे छोड़ देश के लिए ब्रिज में पहला एशियाई खेलों का गोल्ड जीता। प्रणब और शिबनाथ की जोड़ी 20 साल पुरानी है। दोनों ने कभी नहीं सोचा था कि ब्रिज एशियाई खेलों में शामिल होगा और उन जैसे उम्रदराजों को घर में बैठने की उम्र में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणब कहते हैं कि जब वह जकार्ता के लिए आ रहे थे तो कोलकाता में एक शख्स ने उनसे कहा कि आप वहां कुछ करके दिखा पाओगे या नहीं तब उन्होंने जवाब दिया था कि देखना मेडल लेकर आऊंगा। इस खेल में उम्र मायने नहीं रखती। जाधवपुर विश्वविद्यालय में अध्यापक शिबनाथ को इस बात का दुख है कि इस खेल को देश में जुआ समझा जाता है, लेकिन वह इससे इनकार करते हैं।

वह कहते हैं कि यह पूरी तरह गणित पर आधारित है। चेस में अकेले दिमाग से खेलना पड़ता है और यहां चार दिमागों से लड़ना पड़ता है। दोनों ने उम्मीद जताई कि ब्रिज को इस गोल्ड के बाद देश में कुछ सम्मान हासिल होगा।


टीम में 79 साल की चौकसी के अलावा मुरली देओड़ा, शिव नादर की पत्नी :  एशियाई खेलों के लिए ब्रिज की 24 सदस्यीय टीम चुनी गई। जिसमें सबसे उम्रदराज सदस्य अक्तूबर में 80 साल की होने वाली रीता चोकसी हैं, जबकि सबसे छोटे सदस्य 39 साल के सुमित मुखर्जी हैं। टीम की औसत आयु 51 साल है। यही नहीं भारतीय टीम में पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देओड़ा की पत्नी 67 साल की हेमा देओड़ा और नामी उद्योगपति शिव नादर की पत्नी 67 साल की किरन नादर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed