{"_id":"59fc13304f1c1bd9798b9d88","slug":"prakash-amanpreet-and-jitu-rai-make-clean-sweep-in-commonwealth-shooting-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप्स: प्रकाश, अमनप्रीत और जीतू राय ने किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप्स: प्रकाश, अमनप्रीत और जीतू राय ने किया क्लीन स्वीप
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश, अमनप्रीत और जीतू
- फोटो : twitter
भारतीय शूटर्स प्रकाश नान्जप्पा, अमनप्रीत सिंह और जीतू राय ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप्स के 50 मीटर पिस्टल इवेंट में क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
प्रकास ने 222.4 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि अमनप्रीत और जीतू ने क्रमशः सिल्वर व ब्रोंज मेडल जीते। बता दें कि गुरुवार को लंदन ओलंपिक के ब्रोंज मेडलिस्ट गगन नारंग ने सिल्वर मेडल जीता था जबकि स्वप्निल सुरेश कुसाले ने 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में ब्रोंज मेडल जीता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप: गगन नारंग ने सिल्वर मेडल पर साधा निशाना
विज्ञापन
महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में अनुराज सिंह ने ब्रोंज मेडल जीता। इससे पहले भारतीय शूटर्स ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी क्लीन स्वीप किया था। शाहजर रिजवी, ओमकार सिंह और जीतू राय ने क्रमशः गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल जीते थे।