फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   poonam yadav won gold in weight lifting at commonwealth games 2018

CWG 2018: विकास ने दिलाया भारत को 11वां मेडल, पूनम और मनु ने जीता गोल्ड

Sun, 08 Apr 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
poonam yadav won gold in weight lifting at commonwealth games 2018
विकास ठाकुर

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन भारत के लिए शानदार रहा। रविवार को भारत ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल वेटलिफ्टर पूनम यादव और दूसरा शूटर मुन भाकर ने जीता। वहीं, शूटर हीना सिद्धू ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया। इसी के साथ भारत के खाते में अब तक 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं।

विज्ञापन


पूनम यादव ने 69 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता
पूनम यादव ने महिला वेटलिफ्टिंग में कुल 222 किलोग्राम भार उठाकर यहां गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। उन्होंने इंग्लैंड की सारा डेविस को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पूनम यादव से आगे निकलने के लिए सारा को आखिरी राउंड में कुल 128 किलोग्राम भार उठाना था, लेकिन उनके असफल प्रयास के चलते पूनम के खाते में गोल्ड आ गिरा।
विज्ञापन


महिला शूटर मनु भाकर ने जीता गोल्ड और हीना सिल्वर
भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। आखिरी शॉट में भाकर ने 10.4 पॉइंट हासिल करके गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। इसके अलावा हीना सिद्धू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मुकाबले में 16 साल की मनु ने रिकॉर्ड कुल 240.9 अंकों से साथ गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि हीना 234.0 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ऐलेना गालीबॉविच को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष शूटर रविकुमार ने जीता ब्रॉन्ज
पुरुषों की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में  भारत के रवि कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने आखिरी शॉट में 10.2 अंकों साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस मुकाबले में उन्होंने कुल 224.1 अंक हासिल किए।

विकास ठाकुर ने 94 किलोग्राम कैटेगरी में जीता ब्रॉन्ज
भारतीय पुरुष वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने पुरुषों की 94 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेजल जीता है। विकास ने कुल 352 किग्रा भारवर्ग के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। उन्होंने पहले प्रयास स्नैच राउंड में 159 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 192 किग्रा का वजन उठाया। इस मुकाबले में पहले स्थान पर पापुआ न्यू गिनी के स्टेवन कैरी ने कुल 370 किग्रा के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 216 किग्रा का वजन उठाया, जो कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड स्औकोर है। दूसरे स्थान पर कनाडा के वेटलिफ्टर बोडी संतावी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

मेरी कॉम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 
एमएसी मेरी कॉम ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग के बॉक्सिंग मुकाबले के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। मेरीकॉम ने महिला 45- 48 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में स्कॉटलैंड की बॉक्सर मेगॉन गॉर्डन को 5-0 से करारी मात दी। इसी के साथ भारत का एक मेडल पक्का हो गया है।


बता दें कि कॉमनवेल्थ में अब तक भारत ने कुल छह गोल्ड जीते हैं। इनमें से 5 गोल्ड भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। अब तक मिले छह गोल्ड में से 3 गोल्ड मेडल महिला वेटलिफ्टर्स और एक गोल्ड शूटर पूनम यादव जीते हैं। इसके अलावा भारत के ही वेंकट राहुल रगला और सतीश शिवलिंगम ने भी तीसरे दिन वेटलिफ्टिंग में गोल्ड जीता था। इससे पहले भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और संजीता चानू ने भी गोल्ड जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed