एशियाई क्वालीफायर: पूजा, विकास समेत पांच भारतीय मुक्केबाजों को मिला ओलंपिक कोटा
- एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर दोनों भारतीय मुक्केबाजों ने पाई यह सफलता
- पूजा पहली बार तो विकास लगातार तीसरी बार खेलेंगे खेलों के महाकुंभ में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई चैंपियन पूजा रानी (75 किग्रा) और विकास कृष्ण (69 किग्रा) ने एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही न सिर्फ पदक पक्का किया बल्कि टोक्यो का टिकट भी कटा लिया।
चौथी वरीय पूजा सबसे पहले रिंग में उतरीं उन्होंने थाईलैंड की 18 साल की पोर्निपा च्यूटी को एकतरफा मुकाबले 5-0 से पराजित किया। इसके साथ ही हरियाणा के भिवानी की यह 29 वर्षीय मुक्केबाज ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनीं। पूजा का सामना अब मौजूदा विश्व और एशियाई चैंपियन चीन की लि कियान से होगा।
Ticket to #Tokyo2020-2⃣
🇮🇳Tank @officialvkyadav ensures his third #Olympic appearance as he crushed his opponent from 🇯🇵 with a unanimous verdict to become the first Indian male and second 🇮🇳 boxer to qualify for #Olympics2020. Way to go Champ.👏👏👏#PunchMeinHaiDum#boxing pic.twitter.com/pdiJeEj78fविज्ञापन विज्ञापन— Boxing Federation (@BFI_official) March 8, 2020
एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन विकास ने जापानी मुक्केबाज सेवोनरेट्स ओकाजावा को सर्वसम्मत फैसले से 5-0 से मात दी। हरियाणवी मुक्केबाज विकास ने लगातार तीसरी बार खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ के लिए क्वालिफाई किया है।
सचिन हारे:
सचिन कुमार (81 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में चीन के डशिंग चेन के हाथों संघर्षपूर्ण मुुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। दिल तोड़ने वाली इस हार के साथ ही उनकी ओलंपिक खेलने की उम्मीदें टूट गईं।
लवलिना बोरगोहेन ने दर्ज की जीत
लवलिना बोरगोहेन (69 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में उजबेकिस्तान की मुक्केबाज मफ्तुनखोन मेलिवा को 5-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
आशीष कुमार जीते
आशीष कुमार (75 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के बॉक्सर मैखेल रॉबर्ड मस्किटा पर 5-0 से जीत दर्ज कर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
सतीश कुमार भी जीते
भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार ने भी दिन के अंत में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलियाई मुक्केबाज को हराया। 91 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में सतीश ने 5-0 की जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की और साथ ही टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया।