फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pooja Rani and Vikas Krishan gets Olympics quota, enters semis of qualifiers

एशियाई क्वालीफायर: पूजा, विकास समेत पांच भारतीय मुक्केबाजों को मिला ओलंपिक कोटा

Mon, 09 Mar 2020 09:21 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 09:21 AM IST
सार

  • एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर दोनों भारतीय मुक्केबाजों ने पाई यह सफलता
  • पूजा पहली बार तो विकास लगातार तीसरी बार खेलेंगे खेलों के महाकुंभ में 

विज्ञापन
Pooja Rani and Vikas Krishan gets Olympics quota, enters semis of qualifiers
लवलिना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई चैंपियन पूजा रानी (75 किग्रा) और विकास कृष्ण (69 किग्रा) ने एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही न सिर्फ पदक पक्का किया बल्कि टोक्यो का टिकट भी कटा लिया।

विज्ञापन


चौथी वरीय पूजा सबसे पहले रिंग में उतरीं उन्होंने थाईलैंड की 18 साल की पोर्निपा च्यूटी को एकतरफा मुकाबले 5-0 से पराजित किया। इसके साथ ही हरियाणा के भिवानी की यह 29 वर्षीय मुक्केबाज ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनीं। पूजा का सामना अब मौजूदा विश्व और एशियाई चैंपियन चीन की लि कियान से होगा।
विज्ञापन

एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन विकास ने जापानी मुक्केबाज सेवोनरेट्स ओकाजावा को सर्वसम्मत फैसले से 5-0 से मात दी। हरियाणवी मुक्केबाज विकास ने लगातार तीसरी बार खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ के लिए क्वालिफाई किया है। 

सचिन हारे:
सचिन कुमार (81 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में चीन के डशिंग चेन के हाथों संघर्षपूर्ण मुुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। दिल तोड़ने वाली इस हार के साथ ही उनकी ओलंपिक खेलने की उम्मीदें टूट गईं। 

लवलिना बोरगोहेन ने दर्ज की जीत
लवलिना बोरगोहेन (69 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में उजबेकिस्तान की मुक्केबाज मफ्तुनखोन मेलिवा को 5-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 


आशीष कुमार जीते
आशीष कुमार (75 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के बॉक्सर मैखेल रॉबर्ड मस्किटा पर 5-0 से जीत दर्ज कर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

सतीश कुमार भी जीते
भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार ने भी दिन के अंत में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलियाई मुक्केबाज को हराया। 91 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में सतीश ने 5-0 की जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की और साथ ही टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed