{"_id":"5804f50b4f1c1b716b702bbd","slug":"poland-defeated-iran-in-kabaddi-world-cup-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्वकप में हुआ बड़ा उलटफेर, पोलैंड ने ईरान को दी पटखनी ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी विश्वकप में हुआ बड़ा उलटफेर, पोलैंड ने ईरान को दी पटखनी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
पोलैंड
- फोटो : ..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद में खेले जा रहे कबड्डी विश्वकप में पहला उलटफेर पहले ही दिन हो गया था। जब दक्षिण कोरिया ने विश्वचैंपियन भारत को मात दी थी। इसके बाद कोरियाई टीम यहीं नहीं रुकी। इसके बाद उसने विश्व नंबर दो बांग्लादेश को मात दी और सभी लीग मैच जीतकर ग्रुप ए में पहले स्थान पर रही।
लेकिन अब तक किसी तरह की बड़ी उठापटक से बचे ग्रुप बी में लीग मैचों का समापन होते होते एक बड़ा उलटफेर हो गया। पहली बार विश्वकप में खेल रही पोलैंड ने दो बार एशियार्ड उपविजेता ईरान को मात देकर ग्रुप बी के सारे समीकरण बदल दिए। पोलैंड ने अपने आखिरी लीग मैच में ईरान को 41-25 के अंतर से मात दी। हालांकि ईरान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इसलिए अब थाइलैंड, जापान और कीनिया के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुले हुए हैं। इसके अलावा ग्रुप ए में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों का भी निर्णय होना है।
सोमवार को पोलैंड और ईरान के बीच खेले गए मैच के पहले हाफ में पोलैंड ने ईरान को कड़ी चुनौती दी। दोनों टीमें एक बार भी ऑल आउट नहीं हुई। डिफेंस में दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी रही लेकिन पोलैंड ने ईरान को टैकल प्वाइंट में पीछे छोड़ दिया। पहले हाफ में पोलैंड ने 14 टैकल प्वाइंट हासिल किए जबकि ईरान महज 9 टैकल प्वाइंट हासिल कर सका। पहले हाफ में पोलैंड ने 17-14 के स्कोर के साथ 3 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
दूसरे हॉफ में पोलैंड की टीम ज्यादा आत्मविश्वास के साथ उतरी और ईरान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। कबड्डी की दिग्गज इस नई यूरोपीय टीम के सामने ढेर हो गए। दूसरे हाफ में पोलैंड ने किसी भी क्षेत्र में ईरान को आगे नहीं निकलने दिया। दूसरे हाफ में ईरान दो बार ऑल आउट हुआ। वहीं पहले हाफ की तरह पोलैंड ने दूसरे हाफ में 14 टैकल प्वाइंट हासिल किए ईरान केवल 8 टैकल प्वाइंट हासिल कर सका। डिफेंस में इस बार पोलैंड ईरान पर हावी रहा। अंत में स्कोर 41-25 रहा।
मैच से पहले पोलैंड के खिलाड़ियों नें भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें ईरान पर इतनी बड़ी जीत हासिल होगी। पोलैंड की विश्वकप में यह पांच मैंचों में दूसरी जीत थी। पोलैंड भले ही सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका लकिन ईरान को हराकर उसने दोनों ग्रुपों की सेमीफाइनल के समीकरणों में बड़े पैमाने पर रद्दोबदल कर दी। पहले संभावना जताई जा रही थी कि इस मैच से पहले अविजेय रही ईरान की सेमीफाइनल में ईरान से भिडंत होगी लेकिन अब इस बात की संभावना बेहद कम हो गई है। अभी जो समीकरण बनते दिख रहे हैं उसके अनुसार जापान या थाइलैंड में से एक टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है दोनों ही टीमों के एक-एक मैच अभी बाकी हैं। ऐसे में अब सेमीफाइनल में ईरान का मुकाबला दक्षिण कोरिया से हो सकता है और भारत को अपने प्रतिद्वंद्वी के नाम का प्रतीक्षा करनी होगी।