फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PM Modi lauds the historic performance of the Indian contingent in the Asia Pacific Deaf Games

Other Sports: पीएम मोदी ने एशिया प्रशांत बधिर खेलों में भारतीय दल के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की

Wed, 11 Dec 2024 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Dec 2024 09:24 AM IST
सार

भारत के 68 सदस्यीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर 21 देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
PM Modi lauds the historic performance of the Indian contingent in the Asia Pacific Deaf Games
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए मंगलवार को भारतीय दल को बधाई दी और कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देश का मान बहुत बढ़ाया है। भारतीय दल ने 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेलों में 55 पदक जीते। यह 2015 (पांच पदक) में उसकी पिछली भागीदारी से 11 गुना अधिक है।
विज्ञापन


मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया प्रशांत बधिर खेल 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हमारे भारतीय दल को बधाई। हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण 55 पदक जीतकर हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने पूरे देश को विशेषकर खेलों के प्रति जुनून रखने वाले लोगों को प्रेरित किया है।' भारत के 68 सदस्यीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर 21 देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1984 में शुरू हुए इन खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एशिया प्रशांत बधिर खेलों का आयोजन हर चार साल में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed