फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PM Modi admires Indian side for historical performance in asian games 2018

भारतीय दल ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, गदगद पीएम मोदी ने ऐसे दी बधाई

Sun, 02 Sep 2018 09:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
PM Modi admires Indian side for historical performance in asian games 2018
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी है। भारत ने इन खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक हासिल किया जो इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में हासिल किये गये 65 पदक से ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


भारत ने स्वर्ण पदक के मामले में 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों की बराबरी की लेकिन भारतीय दल ने पहली बार 24 रजत पदक हासिल किए। भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने श्रृंखलाबद्ध तरीके से कई ट्वीट किये। उन्होंने कहा, 'मैं एक बार फिर भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। एशियाई खेलों के इतिहास में 2018 के खेल भारतीय इतिहास के लिए सर्वश्रेष्ठ रहे हैं। इसमें जिस खिलाड़ी ने भी हिस्सा लिया वह भारत की शान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में जिन खेलों में हम परंपरागत रूप से मजबूत है उसमें टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसके साथ ही हमने ऐसे खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें पहले अच्छा नहीं किया था। 

उन्होंने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए बिल्कुल सकारात्मक संकेत है।

मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं खिलाड़ियों के कोचों, सहायक स्टाफ, माता-पिता, परिवार और दोस्तों को सलाम करता हूं। लगातार हमारे चैंपियन का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद। खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'


प्रधानमंत्री ने इस मौके पर इन खेलों के यादगार आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'इन खेलों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ खेल कौशल की अद्भुत भावना देखने को मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed