{"_id":"5daa7c428ebc3e01542f8fb2","slug":"pkl-2019-final-dabang-delhi-kc-vs-bengal-warriors-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग दिल्ली की निगाह पहले खिताब पर, फाइनल में आज बंगाल से होगी टक्कर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दबंग दिल्ली की निगाह पहले खिताब पर, फाइनल में आज बंगाल से होगी टक्कर
Sat, 19 Oct 2019 08:30 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
दबंग दिल्ली vs गुजरात
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग दिल्ली की टीम शनिवार को जब प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में बंगाल वारियर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाह पहले खिताब पर होगी। हालांकि यह तो तय है कि जीते कोई भी कबड्डी को नया विजेता ही मिलेगा। दोनों कोच को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उन्होंने दावा किया कि फाइनल रोमांचक होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के कोच कृष्ण कुमार हुड्डा ने कहा कि कोई नहीं जानता कि कौन विजेता बनने का प्रबल दावेदार होगा क्योंकि दोनों ही टीमें अच्छी हैं। हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’ बंगाल के कोच बीसी रमेश ने कहा कि रेडर और डिफेंडर दोनों को अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। हालांकि उनकी मेहनत के अलावा भाग्य भी भूमिका निभाएगा। मैं खुश हूं कि दो नई टीमें फाइनल में खेल रही हैं।’
विज्ञापन