फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Permission to write on messages like Black Lives Matter, Social Justice on Jersey in Baseball League

बेसबॉल लीग में जर्सी पर ब्लैक लाइव्स मैटर, सामाजिक न्याय जैसे संदेश पर लिखने की अनुमति

Thu, 23 Jul 2020 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Jul 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Permission to write on messages like Black Lives Matter, Social Justice on Jersey in Baseball League
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

कोरोना संकट के बीच अश्वेत आंदोलन अभी भी जारी है और दुनियाभर में खेलों के माध्यम से हर रोज लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। फुटबॉल और क्रिकेट के बाद अब बेसबॉल में भी खिलाड़ी इसमें अपना समर्थन जताने के लिए तैयार हैं। मेजर लीग बेसबॉल खिलाड़ियों के पास महामारी के कारण विलंब का सामना कर रहे सत्र के पहले दिन अपनी जर्सी की बांह पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ या ‘यूनाईटेड फोर चेंज’ लिखने का विकल्प होगा।

विज्ञापन


वाशिंगटन नेशनल्स के पिचर सीन डूलिटल ने कहा है कि उनकी टीम विचार कर रही है कि गुरुवार रात नस्लवाद विरोधी अभियान का समर्थन घुटने के बल झुककर करे या नहीं। लीग के शुरुआती मुकाबले में विश्व सीरीज चैंपियन वाशिंगटन को न्यूयॉर्क यांकीज की मेजबानी करनी है।
विज्ञापन


डूलिटल ने कहा, ‘मैं इस पर विचार कर रहूा हूं, विशेषकर पिछले हफ्ते यहां आने के बाद। एक टीम के रूप में अपने क्लबहाउस में भी हम दो दिन से इस पर बात कर रहे हैं। मुझे पता है कि यांकीज की टीम भी ऐसा ही कर रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक लीग के रूप में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि अन्य खेल लीग ने अब तक जो किया है हम उनके नक्शेकदम पर चलें। हमने एमएलएस (मेजर लीग सॉकर) में देखा। हमने नैसकार में देखा। हमने देखा कि फार्मूला वन ने काफी ठोस संदेश दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed