{"_id":"5987cd714f1c1b12778b4569","slug":"patna-pirates-win-third-match-consecutively-in-pkl-against-bengaluru-bulls","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग सीजन 5: पटना पाइरेट्स ने लगाई जीत की हैट्रिक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग सीजन 5: पटना पाइरेट्स ने लगाई जीत की हैट्रिक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
परदीप नरवाल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुबकी मास्टर परदीप नरवाल (15 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन और मोनू गोयत व विनोद कुमार (7-7 अंक) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पटना पाइरेट्स ने रविवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 5 में जीत की हैट्रिक लगाई। पटना पाइरेट्स ने नागपुर के मनकापुर इंडोर स्टेडियम में बेंगलुरु बुल्स को एकतरफा मैच में 46-32 से हराया। बुल्स के स्टार रेडर रोहित कुमार (8 अंक) ने अच्छा प्रदर्शन जरुर किया, लेकिन परदीप के सामने उनके प्रयास नाकाफी नजर आए।
विज्ञापन
बेंगलुरु बुल्स की ये चौथे मैच में लगातार दूसरी हार रही। बुल्स के लिए कप्तान रोहित कुमार के अलावा अजय कुमार (6 अंक) का प्रदर्शन नोट करने लायक रहा।
इस मैच में परदीप कुमार छाए रहे। उन्होंने सुपर 10 तो बनाया ही, साथ ही 5 अंक और हासिल करके कुल 15 अंक हासिल किए। मैच के शुरुआती 7 मिनटों के खेल में दोनों टीमें 7-7 के स्कोर की बराबरी पर रही। मगर यहां से पाइरेट्स ने अपना गियर बदला और पटना को 13वें मिनट में ही 10 अंक की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक 22-11 से पटना ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में पटना और उसके दर्शक स्टेडियम में छाए रहे। हाफ टाइम के बाद पटना ने एक समय 26-14 की बढ़त हासिल की। इसके बाद देखते ही देखते पाइरेट्स ने कमाल का खेल दिखाया और बुल्स को कभी भी मैच में वापसी करने का कोई मौका ही नहीं दिया। इस तरह पाइरेट्स ने जीत की हैट्रिक पूरी की। पटना पाइरेट्स के अब तीन मैचों में 15 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन