{"_id":"5bbf5300bdec225019496d9f","slug":"patna-pirates-vs-up-yoddha-live-match-updates-in-pro-kabaddi-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PATvUP: पटना पाइरेट्स ने खोला जीत का खाता, निर्णायक मुकाबले में यूपी योद्धा को 43-41 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PATvUP: पटना पाइरेट्स ने खोला जीत का खाता, निर्णायक मुकाबले में यूपी योद्धा को 43-41 से हराया
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
up yoddha vs patna pirates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 के 9वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को 43-41 से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। पटना की इस जीत के हीरो कप्तान प्रदीप नरवाल रहे। प्रदीप ने मैच में 25 रेड की और कुल 16 प्वॉइंट हासिल कर टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। वहीं यूपी योद्धा के नितेश कुमार को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। उन्होंने 6 टैकल में कुल 4 टैकल प्वॉइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
इससे पहले प्रो कबड्डी लीग के सबसे बड़े सितारे प्रदीप नरवाल के नेतृत्व वाली पटना पाइरेट्स को जहां अपने पहले ही मुकाबले में तमिल थलाइवाज के हाथों मात खानी पड़ी थी। वहीं यूपी योद्धा तमिल थलाइवाज को हराया था।
विज्ञापन
यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:
- यूपी योद्धा की आखिरी रेड पर पटना ने लिया प्वॉइंट, 2 अंक के अंतर से मुकाबला जीता
- दोनों के बीच कांटे की टक्कर, 39-37 से आगे पटना पाइरेट्स
- मैच में दूसरी बार ऑलआउट पटना पाइरेट्स, 32-33 से पीछे यूपी योद्धा
- दूसरे हाफ में भी पूरी तरह हावी पटना पाइरेट्स, 25-29 से पीछे यूपी योद्धा
- दूसरे हाफ में ऑलआउट हुई यूपी योद्धा, 24-21 से आगे पटना पाइरेट्स
- मैच का पहला हाफ खत्म, मैच का स्कोर 20-20 से बराबर
- पटना पाइरेट्स की जबरदस्त वापसी, मैच का स्कोर 20-20 से बराबर
- यूपी योद्धा की शानदार वापसी, पटना पाइरेट्स ऑलआउट
- पहले हाफ में ऑलआउट हुई यूपी योद्धा, अभी भी 12-14 से पीछे पटना पाइरेट्स
- पटना पाइरेट्स की बेहतरीन वापसी, नरवाल के दम पर बनाई बढ़त
- पटना पाइरेट्स का खराब डिफेंस, 9-4 से आगे यूपी योद्धा
- यूपी योद्धा की शानदार शुरुआत, बोनस प्वॉइंट से मिल रही टीम को बढ़त
- पटना पाइरेट्स के लिए नरवाल ने की पहली रेड, यूपी योद्धा ने दिखाया जबरदस्त टैकल, मिले 2 प्वॉइंट