{"_id":"62480760f2b1696e233ed3ad","slug":"paris-olympics-2024-boxing-events-for-female-increases-changes-also-in-weightlifting-and-shooting-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: महिला मुक्केबाजी की स्पर्धाओं में हुई बढ़ोतरी, निशानेबाजी और वेटलिफ्टिंग में भी हुए अहम बदलाव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Paris Olympics 2024: महिला मुक्केबाजी की स्पर्धाओं में हुई बढ़ोतरी, निशानेबाजी और वेटलिफ्टिंग में भी हुए अहम बदलाव
Sat, 02 Apr 2022 01:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:50 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने लैंगिक समानता हासिल करने के उद्देश्य से पेरिस ओलंपिक में एक बड़ा बदलाव किया है। 2024 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में आईओसी ने महिलाओं की मुक्केबाजी स्पर्धाओं में बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब संशोधित संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने लैंगिक समानता हासिल करने के उद्देश्य से पेरिस ओलंपिक में एक बड़ा बदलाव किया है। 2024 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में आईओसी ने महिलाओं की मुक्केबाजी स्पर्धाओं में बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब संशोधित संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के हवाले से बताया है कि टोक्यो ओलंपिक में पुरुष मुक्कबाजों के लिए आठ जबकि महिलाओं के लिए सिर्फ पांच स्पर्धाएं थीं। लेकिन पेरिस में होने वाले खेलों में पुरुषों के लिए सात और महिला मुक्केबाजों के लिए छह स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
पुरुषों के लिए नए वर्ग 51 किग्रा, 57 किग्रा, 63.5 किग्रा, 71 किग्रा, 80 किग्रा, 92 किग्रा और +92 किग्रा होगी। जबकि महिलाओं के लिए 50 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा और 75 किग्रा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब ओलंपिक खेलों में महिला मुक्केबाजों के स्पर्धाओं का बढ़ाया गया है। इससे पहले रियो ओलंपिक में तीन वर्ग थे जिसे टोक्यो में बढ़ाकर पांच किया गया था।
मुक्कबाजी के अलावा निशानेबाजी में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा की जगह स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा को रखा गया है। वहीं वेटलिफ्टिंग में स्पर्धाओं की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है।
आईओसी कार्यकारी बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद पेरिस ओलंपिक खेलों की प्रतिस्पर्धाओं का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी किया गया। 19 दिनों तक चलने वाले खेलों के महाकुंभ में कुल 32 खेलों में 329 स्पर्धाएं होंगी।