{"_id":"5f3407280362017b9509067a","slug":"paris-marathon-cancelled-as-corona-virus-cases-pick-up-in-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कारण पेरिस मैराथन भी रद्द","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना वायरस के कारण पेरिस मैराथन भी रद्द
Wed, 12 Aug 2020 08:43 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 12 Aug 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पेरिस मैराथन के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि नई तारीख को ढूंढने के लगातार प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इस मैराथन का आयोजन पहले अप्रैल में होना था, लेकिन फिर इसे अक्तूबर में कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
आयोजकों ने कहा कि उन्होंने हाल में इस रेस को नवंबर में आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन यात्रा पाबंदियों के कारण इसे कराना संभव नहीं था। आयोजकों ने बयान में कहा, 'विदेश से आने वाले कई धावकों के लिए 14-15 नवंबर के लिए उपलब्ध कराना मुश्किल था, जिसे देखते हुए फैसला किया गया कि बेहतर यही होगा कि हम श्नेडर इलेक्ट्रिक मैराथन डि पेरस का आयोजन 2021 में करें।'
विज्ञापन