{"_id":"5b7c9e7642c792462e3b302c","slug":"parents-took-their-daughter-name-on-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सिर ऐसी चढ़ी खेलों की दीवानगी, एशियन गेम्स पर रख दिया नवजात बच्ची का नाम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पिता के सिर ऐसी चढ़ी खेलों की दीवानगी, एशियन गेम्स पर रख दिया नवजात बच्ची का नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
Abidah Asian Games
एशियन गेम्स को लेकर इंडोनेशिया के लोग काफी उत्साहित हैं। खेलों के प्रति लोगों की दीवानगी सिर पर चढ़कर बोल रही है। खेल प्रेमी इस पल को यादगार बनाना चाहते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं जिन्होंने अपनी नवजात बच्ची का नाम एशियन गेम्स पर रख दिया।
विज्ञापन
इंडोनेशिया की एक दंपत्ती ने अपनी नवजात बच्ची का नाम 'आबिदा एशियन गेम्स' रखा है। आबिदा का जन्म 18 अगस्त को जकार्ता में हुआ और इसी दिन देश में 18वें एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हुआ। डॉक्टरों का कहना है कि इस बच्ची का जन्म अगले महीने सितंबर में होना था, लेकिन उसका जन्म कुछ दिन पहले हो गया।
विज्ञापन
आबिदा के पिता अपनी बेटी के एशियन गेम्स की शुरुआत वाले दिन जन्म लेने से इतना उत्साहित थे कि उन्होंने उसका नाम एशियन गेम्स रखना तय किया। आबिदा के पिता को उम्मीद है कि उनकी बच्ची एथलीट बनेगी और देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन