{"_id":"5982dc334f1c1bd9138b474f","slug":"paralympian-devendra-jhajharia-and-hockey-player-sardar-singh-to-be-awarded-khel-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रत्न से सम्मानित होंगे पैरा एथलीट देवेंद्र झाझारिया और सरदार सिंह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल रत्न से सम्मानित होंगे पैरा एथलीट देवेंद्र झाझारिया और सरदार सिंह
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
पैरालिम्पियन एथलीट देवेंद्र झाझारिया और हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। रिटायर्ड जस्टिस सीके ठक्कर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने झाझारिया और सरदार सिंह को खेल रत्न देने की सिफारिश की है, लेकिन अंतिम फैसला खेल मंत्रालय लेगा। झाझारिया के अलावा पैरा एथलीटों में दीपा मलिक, मरिअप्पन थागावेलू और वरुण सिंह भाटी का नाम भी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
देवेंद्र झाझारिया भारत के पैरालम्पिक जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) हैं। वो एकमात्र ऐसे एथलीट हैं, जिन्होंने पैरालंपिक्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। झाझारिया ने एथेंस में 2004 समर पैरालंपिक्स में पहला मेडल और फिर 2016 समर पैरालंपिक्स में रियो में दूसरा गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
वहीं पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को खेल में उल्लेखनीय योगदान देने तथा कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन