{"_id":"5e4969fe8ebc3ee5a243b71b","slug":"pakistan-wrestlers-get-visas-for-asian-championships-in-india-chinese-participation-yet-to-decide","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई चैंपियनशिप में खेलने आएंगे पाकिस्तानी पहलवान, भारत दौरे के लिए मिला वीजा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई चैंपियनशिप में खेलने आएंगे पाकिस्तानी पहलवान, भारत दौरे के लिए मिला वीजा
Mon, 17 Feb 2020 08:26 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:26 AM IST
सार
- पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत में किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली यह पहली पाकिस्तानी टीम होगी
- चीन पहलवानों की भागीदारी पर फैसला सोमवार को ही पता चलेगा
विज्ञापन
पाकिस्तानी पहलवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तानी पहलवानों की 18 से 23 फरवरी तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में खेलने पर अनिश्चितता आखिरकार सरकार द्वारा वीजा देने के बाद खत्म हो गई। चीन पहलवानों की भागीदारी पर फैसला सोमवार को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि पूरे पाकिस्तानी दल को वीजा दे दिया गया। पाक चार फ्रीस्टाइल पहलवान, एक कोच और एक रेफरी का दल भेज रहा है। पिछले साल फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत में किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली यह पहली पाकिस्तानी टीम होगी।
विज्ञापन
चार पाकिस्तानी पहलवान मुहम्मद बिलाल (57 किग्रा), अब्दुल रहमान (74 किग्रा), तैयब रजा (97 किग्रा) और जमान अनवर (125 किग्रा) हैं। पाकिस्तानी पहलवानों को वीजा नहीं देने से भारत को गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ता जिसमें भारतीय कुश्ती महासंघ पर विश्व संस्था से संभावित प्रतिबंध भी शामिल था और वो भी ओलंपिक वर्ष में। हालांकि अभी तक चीन के 40 सदस्यीय कुश्ती दल के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। खतरनाक कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उनके यात्रा संबंधित दस्तावेजों को अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है।
विज्ञापन