फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pakistan three athletes failed in dope test, medals of South Asian Games snatched, India benefits

पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल, साउथ एशियन गेम्स के मेडल वापस लिए गए, भारत को फायदा

Fri, 14 Aug 2020 07:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 14 Aug 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan three athletes failed in dope test, medals of South Asian Games snatched, India benefits
South Asian Games - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उनके पिछले साल के साउथ एशियाई गेम्स के मेडल वापस ले लिए गए हैं। इसके साथ ही तीनों एथलीटों पर चार साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। इनमें से दो एथलीट ऐसे हैं जिन्होंने पिछले साल के गेम्स में गोल्ड और एक ने ब्रॉन्ज जीता था।

विज्ञापन


नेपाल ओलंपिक कमेटी के अनुसार, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने वाले मोहम्मद नईम, 400 मीटर बाधा दौड़ के गोल्ड मेडलिस्ट महबूब अली और 100 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सामी उल्लाह से मेडल वापस ले लिए गए हैं। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों पर लगाया गया चार साल का प्रतिबंध तीन दिसंबर 2019 से लागू हो गया है, जो दो दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


एनओसी ने कहा है कि सैंपल को वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) के लैब कतर में भेजा गया था। यहां जांच के बाद उनकी रिपोर्ट में प्रतिबंधित पदार्थ एनबॉलिक एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड लेने का खुलासा हुआ। यह मांसपेशियों और भूख को बढ़ाने के लिए लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों एथलीटों के ए सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बी सैंपल के लिए भी मौका दिया गया था। गोल्ड जीतने वाले नईम और महबूब अली ने अपना बी सैंपल भी दिया, लेकिन इसमें भी वे फेल रहे। वहीं, ब्रॉन्ज जीतने वाले सामी उल्लाह ने बी सैंपल नहीं दिया था।


उधर पाकिस्तान के इन तीनों एथलीटों से मेडल छिनने और प्रतिबंध लगने के बाद भारत को बड़ा फायदा हुआ है। नेपाल एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव आर के बिस्टा ने कहा, ‘नियम के मुताबिक, तीनों से पदक छीनकर उनके पीछे रहने वाले एथलीटों को दिए जाएंगे। ऐसे में नेपाल और श्रीलंका के साथ भारत की पदक तालिका में एक-एक पदक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed