फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pakistan shooters get visa for issf world cup 2019 to be held in delhi

पुलवामा आतंकी हमला: शूटिंग वर्ल्ड के लिए पाक निशानेबाजों को मिला भारत आने का वीजा

Mon, 18 Feb 2019 12:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 18 Feb 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
pakistan shooters get visa for issf world cup 2019 to be held in delhi
issf world cup

पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरे देश तनाव की स्थिति बरकरार है। वहीं, दिल्ली में 20 फरवरी से दिल्ली में आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है, जिसमें पाकिस्तान के भी निशानेबाजों को शामिल होना है। ऐसे में उनके शामिल होने और वीजा देने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


नेशनल शूटर राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव राजीव भाटिया ने इस पर बड़ा बयान भी दे डाला है। उन्होंने कहा है कि इसकी मंजूरी उन्हें गृह मंत्रालय से मिली है और इसे उच्चायोग और इस्लामाबाद को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राइफल और पिस्टल का आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का आगाज बुधवार से होना। इस सीजन का यह तीसरा शूटिंग वर्ल्ड कप है। वहीं, भारत को 33 साल में सिर्फ तीसरी बार मेजबानी करने का मौका मिला है। इस बार वर्ल्ड कप में 58 देशों के कुल 503 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसमें 50 से ज्यादा वर्ल्ड और ओलिंपिक चैंपियन हैं। इसके अलावा, कॉमनवेल्थ, एशियन और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन भी उतर रहे हैं। इसमें भारत का 23 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed