भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन का पाकिस्तानी एथलीट की तारीफ में ट्वीट, लोग बोले- खेल मिटा सकता है नफरत
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) पाकिस्तानी एथलीट को ट्वीट कर तारीफ की है। नेपाल में चल रहे दक्षिण एशियन खेलों के जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम की तारीफ में ट्वीट किया।
एएफआई ने नीरज चोपड़ा के साथ उनकी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दक्षिण एशियन खेलों में 86.48 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को बधाई, दशकों बाद किसी पाकिस्तानी एथलीट ने ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई किया।
Congrats #ArshadNadeem, javelin star of #Pakistan for winning gold at #SAGames2019 with a throw of 86.48m (PB & New Pakistani record)
विज्ञापन विज्ञापन
Qualified for #Tokyo2020 Olympics, first Pakistani athlete in decades to earn direct qualification.
Photo- @Neeraj_chopra1 & Arshad at 2018AG pic.twitter.com/tHzB9McY94— Athletics Federation of India (@afiindia) December 7, 2019
नीरज और नदीम की यह तस्वीर 2018 जर्काता एशियन गेम्स की है। इन खेलों में नीरज ने गोल्ड, चीन के किजेन लियू ने सिल्वर और पाकिस्तानी एथलीट नदीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एएफआई के ट्वीट के बाद दोनों देशों के लोग इसके लिए एएफआई की तारीफ कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा कि खेल दोनों देशों के बीच नफरत और दुश्मनी मिटाने की ताकत रखता है। एक और शख्स ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को शुक्रिया कहते हुए लिखा-ऐसे ही भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ एक-दूसरे के लिए सम्मान होना चाहिए।
Sports has the power to kill all the animosity and hatred between our nations. Thank you @afiindia https://t.co/jgSq6l7zgg
— Riz Kay (@Rizkay1234) December 7, 2019