{"_id":"5c0bc113bdec2241a32303a7","slug":"paddler-manav-thakkar-enters-quarters-in-ittf-junior-worlds","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव जूनियर विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह की पक्की ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मानव जूनियर विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह की पक्की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Manav Thakkar
भारत के मानव ठक्कर ने चीनी ताइपै के फेंग यि सिन को 11-7, 8-11, 11- 4, 9-11, 14 -12, 11-1 से हराकर ऑस्ट्रेलिया में चल रही आईटीटीएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
मानुष शाह और जीत चंद्रा हालांकि पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। जीत को रोमानिया के क्रिस्टियन प्लेटा ने हराया जबकि मानुष को सिंगापुर के पांग यू एन कोएन ने मात दी। मानव ने पिछले मैच में कनाडा के जेरेमी हाजिन को 11-9, 11-6, 11-3, 11-5 से हराया। अब उनका सामना चीन के शियांग पेंग से होगा ।
विज्ञापन
इससे पहले मानव ठक्कर और मानुष शाह ने अर्जेंटीना के मार्टिन बेंटाकोर और सैंटियागो लोरेंजो को 12 14, 11 8, 11-6, 11-13, 11-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना ताइपै के फेंग यि सिन और लि सिन यांग से होगा । जीत चंद्रा और स्नेहित एस को हालांकि रोमानिया के प्लेटा और रारेस सिपोस ने मात दी।
विज्ञापन