{"_id":"615552b78ebc3e61ec56eecc","slug":"overseas-spectators-will-be-barred-from-attending-beijing-winter-olympics-in-2022-says-ioc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Beijing Winter Olympics 2022: चीन के दर्शकों को मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, खिलाड़ियों को 21 दिन तक रहना होगा क्वारंटीन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Beijing Winter Olympics 2022: चीन के दर्शकों को मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, खिलाड़ियों को 21 दिन तक रहना होगा क्वारंटीन
Thu, 30 Sep 2021 11:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:32 AM IST
सार
कोरोना महामारी की वजह से बीजिंग में 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में चीन के अलावा किसी दूसरे देश के दर्शकों को स्टेडियमों में एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
बीजिंग शीतकालिन ओलंपिक
- फोटो : www.olympics.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की राजधानी बीजिंग में 2022 में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होना है। लेकिन उससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्टेडियमों में दर्शकों की एंट्री को लेकर बड़ा एलान किया है। इसके मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से शीतकालीन ओलंपिक में चीन के अलावा किसी दूसरे देश के लोगों को स्टेडियमों में एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
आईओसी ने कहा, 'इन खेलों में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को 21 दिन के क्वारंटीन से राहत दी जाएगी जिन्होंने पूरी तरह से टीकाकरण करवा लिया है। समिति ने हालांकि दुनियाभर के प्रशंसकों की नाराजगी को स्वीकार किया लेकिन साथ ही ओलंपिक में दर्शकों को एंट्री देने के फैसले का स्वागत भी किया। उसने कहा कि इस फैसले से चीन में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
आईओसी के मुताबिक, शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की रोजाना जांच होगी।
गौरतलब है कि 31 जुलाई 2015 को 2022 ओलंपिक शीतकालीन खेलों के लिए बोली जीतने के बाद, चीन की राजधानी बीजिंग ओलंपिक खेलों के ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दोनों संस्करणों की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है।
विज्ञापन
बात करें टूर्नामेंट की तो यह अगले साल चार फरवरी से शुरू होगा और शीतकालीन पैरालंपिक खेलों के साथ 13 मार्च को समाप्त होगा।