फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ormila devi won gold in 44kg category in khelo india

Khelo India 2018: पिता बीमार, मां है सब्जी विक्रेता, फिर भी इस एथलीट ने जीता गोल्ड

Tue, 06 Feb 2018 08:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
ormila devi won gold in 44kg category in khelo india
ओर्मिला देवी - फोटो : twitter

मां सब्जी बेचकर घर चलाती है और पिता लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बावजूद इसके कक्षा नौ की छात्रा मणिपुर की ओर्मिला देवी ने पढ़ाई के साथ न सिर्फ वेटलिफ्टिंग को जारी रखा बल्कि खेलो इंडिया स्कूल खेलों में 44 किलो भार का गोल्ड अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


यूथ कॉमनवेल्थ और यूथ एशियन चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाली ओर्मिला ने रिकॉर्ड 137 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीता। वहीं वॉलीबाल में दिल्ली के लड़कों ने यूपी को पांच सेटों के कड़े संघर्ष में परास्त कर गोल्ड जीता। लड़कियों का गोल्ड बंगाल ने अपने नाम किया। फुटबॉल में हरियाणा और मिजोरम के लड़कों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


कोच बोबो सिंह के अनुसार उन्होंने ओर्मिला को 2013 में ढूंढा था, तब से वह उसे एकेडमी में ट्रेनिंग दे रहे हैं। उसके पिता काफी बीमार हैं और मां सब्जी बेचती है। इन परिस्थितियों में भी यह लड़की इस खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ओर्मिला ने स्नैच में 59 और क्लीन एंड जर्क में 79 किलो वजन उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल और वॉलीबॉल में इन टीमों का रहा जलवा

फुटबॉल में हरियाणा के लड़कों ने अप्रत्याशित परिणाम निकालते हुए पश्चिम बंगाल को 4-1 से पराजित किया। नितिन ने दो गोल किए। वहीं मिजोरम ने केरल को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। 

वॉलीबाल में दिल्ली के लड़कों ने यूपी को 27-25, 25-15, 22-25, 18-25, 15-13 से बेहद कड़े मुकाबले में हराकर गोल्ड जीता। लड़कियों के फाइनल में बंगाल ने महाराष्ट्र को 28-26, 25-18, 25-10 से हराकर गोल्ड जीता। 

उत्तराखंड के ध्रुव रावत बैडमिंटन के दूसरे दौर में

टॉप सीड उत्तराखंड के ध्रुव रावत ने खेलो इंडिया स्कूल खेलों के बैडमिंटन मुकाबलों में दूसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने पहले दौर में अरुणाचल के सुधांशु तिवारी को 21-5, 21-3 से हराया। यूपी के राजन यादव ने कर्नाटक के पृथ्वी रॉय को 22-20, 21-8 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed