{"_id":"5f1f62072b63c6670b726ef9","slug":"original-five-rings-picture-of-the-olympics-sold-for-1-62-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक के पांच छल्लों की मूल तस्वीर 1.62 करोड़ में बिकी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक के पांच छल्लों की मूल तस्वीर 1.62 करोड़ में बिकी
Tue, 28 Jul 2020 04:53 AM IST
योगेश साहू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 28 Jul 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक के पांच छल्लों की मूल तस्वीर नीलामी में 185000 यूरो (करीब 1.62 करोड़ रुपये) में बिकी। यह नीलामी फ्रांस के कैनिस में हुई। इस तस्वीर को आधुनिक ओलंपिक के संस्थापक पियरे द कूबर्टिन ने 1912 में बनाया था, जिसे 1913 में सार्वजनिक किया गया। इस तस्वीर को 1920 के एंटवर्प (बेल्जियम) में हुए ओलंपिक में अपनाया गया था।
विज्ञापन
आपस में जुड़े इन पांच छल्लों (नीले, पीले, काले, हरे, लाल) को ओलंपिक का प्रतीक माना जाता है। यह सभी छल्ले पांच प्रमुख महाद्वीप (एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया या ओसिनिया, यूरोप और अफ्रीका) को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
कैनिस ऑक्सन के एसोसिएट डायरेक्टर एलेक्जेंडर देबूसि ने कहा है कि इस तस्वीर को ब्राजील के कलेक्टर ने खरीदा है। इससे पहले ओलंपिक मैनिफेस्टो के पिछले साल दिसंबर में करीब 60 करोड़ रुपये (8 मिलियन डॉलर) में नीलाम किया गया था। यह कूबर्टिन ने 1892 में लिखा था।
विज्ञापन
Five rings