{"_id":"5e7c0b088ebc3e6fd22b2c09","slug":"organisers-worried-about-sports-village-apartments-after-tokyo-olympics-postponed-due-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक स्थगित होने से खेलगांव को लेकर नई दुविधा, महंगे आपर्टमेंट को लेकर बढ़ी आयोजकों की चिंता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक स्थगित होने से खेलगांव को लेकर नई दुविधा, महंगे आपर्टमेंट को लेकर बढ़ी आयोजकों की चिंता
Thu, 26 Mar 2020 07:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:23 AM IST
सार
- खेलगांव में बने यह महंगे आपर्टमेंट पहले ही बिक चुके हैं
- 11.40 करोड़ रुपये तक है कुछ आपर्टमेंट की कीमत
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
विस्तार
टोक्यो बे के सामने बने सैकड़ों आलीशान अपार्टमेंटों में जुलाई अगस्त में जमकर रौनक लगने वाली थी लेकिन अब ओलंपिक स्थगित होने से आयोजकों के सामने नयी दुविधा पैदा हो गई है। कारण खेलगांव के ये महंगे अपार्टमेंट पहले ही बिक चुके हैं। इस खेलगांव में 11000 खिलाड़ियों को रहना था। शहर का अद्भुत नजारा दिखाते इन अपार्टमेंट में कुछ फ्लैट की कीमत 15 लाख डॉलर (करीब 11.40 करोड़ रुपये) तक है। अब इन्हें खरीदने वालों के सामने अनिश्चितता की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
खरीदार अनुबंध को खंगालने में जुट गए हैं कि कैसे सुरक्षा जमा गंवाए बिना उन्हें पैसा वापस मिल जाए। टोक्यो प्रापर्टी सेंट्रल की निदेशक जो वार्ड ने कहा, ‘खरीदारों को इससे बड़ी असुविधा होगी। करार में लिखा है कि प्राकृतिक आपदा या विक्रेता के नियंत्रण के बाहर की चीजें इस वर्ग में आएगी।’ सलाहकार फर्म ओरागा रिसर्च के सीईओ और प्रापर्टी विशेषज्ञ तोमोहिरो माकिनो ने कहा,‘दाम गिरने को लेकर भी चिंता है। ओलंपिक को लेकर रोमांच और उत्साह खत्म होने के बाद हालात खराब हो जाएंगे। अभी तो सौदे रद्द होने की भी चिंता है।’
विज्ञापन