फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Online gaming and e sports getting big boost during coronavirus lockdown

कोविड-19 लॉकडाउन: दुनियाभर में बढ़ी ऑनलाइन गेमिंग में दिलचस्पी, व्यूअरशिप में हूई बढ़ोतरी

Fri, 10 Apr 2020 08:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 Apr 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
Online gaming and e sports getting big boost during coronavirus lockdown
ई-स्पोर्टस - फोटो : social media

कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक समेत दुनियाभर के कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं या तो रद्द हो गई हैं या स्थगित। जानलेवा महामारी की वजह से दुनिया के अधिकतर देशों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं और लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में ई-स्पोर्ट्स यानी ऑनलाइन गेमिंग में लगातार लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। 

विज्ञापन


खिलाड़ी खेल रहे हैं ई-स्पोर्ट्स
खेल के मैदान से दूर रहते हुए भी कई खिलाड़ी वर्चुअल (इंटरनेट की दुनिया) मैदान पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसमें इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स फॉर्मूला-1 के ई-स्पोर्ट्स रेस में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं आज से दुबई में भी पहली बार होम मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जहां खिलाड़ी 62 देशों के 749 धावक अपने घरों में ही 42 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे।
विज्ञापन


स्पेन की वीडियो गेम एनालिटिक्स कंपनी स्ट्रीम हेटचैट के अनुसार, ई-स्पोर्ट्स की व्यूअरशिप पिछली तिमाही की तुलना में इस तिमाही में 37 प्रतिशत तक बढ़ गई। यह बढ़ोतरी लगभग हर टूर्नामेंट की व्यूअरशिप में हुई है। कई खिलाड़ी ऑनलाइन गेमिंग के जरिए चैरिटी भी जुटा रहे हैं। वहीं, कई ब्रॉडकास्टर भी ई-स्पोर्ट्स के इवेंट दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-स्पोर्ट्स के लिए यह सबसे सटीक वक्त
अमेरिका की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी वेरिजन की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में क्वारंटीन के पहले हफ्ते में वीडियो गेम्स की एक्टिविटी में 75 प्रतिशत की बढ़ाेत्तरी हुई। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब गेमिंग और ट्विच पर भी व्यूअरशिप में 10 प्रतिशत ताज की बढ़त दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed