फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympics Qualifier: Archer Ankita achieved quota for Paris Olympics, Deepika Kumari became victim of upset

Olympics Qualifier: हरियाणा की तीरंदाज भजन कौर को स्वर्ण के साथ ओलंपिक टिकट, अंकिता भकत ने भी हासिल किया कोटा

Sun, 16 Jun 2024 06:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंताल्या (तुर्की)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंताल्या (तुर्की)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 16 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

दूसरी वरीय दीपिका को अजरबेजान की तीरंदाज ने 6-4 (26-28, 25-27, 23-26, 24-25, 27-29) से मात दी। टीम के एक अधिकारी के मुताबिक, 'दीपिका को उपकरण संबंधित कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन खराब रिलीज के कारण ऐसा हुआ। यह दबाव के कारण या किसी और वजह से हो सकता है।'

विज्ञापन
Olympics Qualifier: Archer Ankita achieved quota for Paris Olympics, Deepika Kumari became victim of upset
अंकिता - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा के ऐलानाबाद की रहने वाली तीरंदाज भजन कौर ने ओलंपिक क्वालिफायर तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया। भजन ने फाइनल में शीर्ष वरीय ईरान की मोबीना फलाह को 6-2 से पराजित किया। वह तीरंदाजी में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली दूसरी तीरंदाज हैं। इससे पहले बी धीरज पुरुषों में कोटा ले चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत अंताल्या में ओलंपिक क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करके पेरिस खेलों के लिए व्यक्तिगत कोटा जीता था। अंकिता ने रविवार को फिलीपींस की गैब्रियल मोनिका बिडौर को हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। साथ ही अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए महिला वर्ग में व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया।
विज्ञापन


नौवीं वरीय अंकिता ने प्री क्वार्टर फाइनल में 40वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी गैब्रियल पर 6-0 (26-23, 28-22, 28-23) से जीत हासिल की। भारत ने इस तरह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यक्तिगत कोटा हासिल कर लिया है। धीरज बोम्मादेवरा ने इससे पहले एशियाई क्वालीफाइंग चरण से पुरुष व्यक्तिगत कोटा हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अंकिता ने इजराइल की शेली हिल्टन को 6-4 (24-26, 25-25, 28-20, 25-25, 27-25) और मिकाएला मोशे को 7-3 (28-25, 25-27, 27-27, 28-25, 26-25) से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी थी। अब वह क्वार्टरफाइनल में ईरान की शीर्ष वरीय मोबिना फलाह से भिड़ेंगी। व्यक्तिगत कोटे शीर्ष आठ देशों को दिए जाते हैं। प्रत्येक देश को एक व्यक्तिगत कोटा मिलता है। 


दीपिका को मिली अप्रत्याशित हार
रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली दीपिका कुमारी को पहले ही मुकाबले में अजरबैजान की यावलागुल से 4-0 की बढ़त के बावजूद 4-6 से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। भजन ने सेमीफाइनल में माल्डोवा की अलेक्जांद्रा मिर्का को 6-2 से हराया था। भजन का कोटा मिलने से पेरिस ओलंपिक में भारत का मिश्रित स्पर्धा में भी खेलना तय हो गया है। धीरज और भजन की जोड़ी यहां उतर सकती है। हालांकि भारत के पास अभी पुरुष और महिला वर्ग में टीम का कोटा हासिल करने का मौका है। भारत अपनी रैंकिंग पर कायम रहा तो 24 जून को उसे दोनों वर्गों में टीम कोटा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed