{"_id":"577f84c34f1c1b93477fb7ad","slug":"olympics-police-reinforcements-come-under-gunfire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रही घटनाएं, रियो ओलंपिक में सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कम नहीं हो रही घटनाएं, रियो ओलंपिक में सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में अगले महीने होने वाले ओलंपिक से पहले मेजबान शहर रियो में अपराधों पर रोकथाम एक बड़ी चुनौती बन गया है। हाल ही में पुलिस के एक दल पर हुई फायरिंग की घटना ने ओलंपिक में सुरक्षा पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
ड्रग तस्करों की पुलिस के साथ भिड़ंत अक्सर होती रहती है। पांच से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक के दौरान रियो में 10,500 से ज्यादा एथलीट और पांच लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ब्राजील ओलंपिक के दौरान 85 हजार से ज्यादा पुलिस और सैन्यकर्मियों की तैनाती करेगा। यह संख्या पिछले लंदन ओलंपिक में तैनात किए सुरक्षाकर्मियों के मुकाबले दुगनी होगी।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों को सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा के पक्के बंदोबस्त होंगे। ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति माइकल टेमर और रक्षा मंत्री राउल जुंगमैन ने सुरक्षा की गारंटी दी है।