फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   olympic gold medalist swimmer missy franklin dream to build a girls school in jharkhand

झारखंड में लड़कियों का स्कूल बनाना, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मिस्सी का सपना 

Sun, 03 May 2020 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 03 May 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
olympic gold medalist swimmer missy franklin dream to build a girls school in jharkhand
मिस्सी फ्रैंकलिन - फोटो : social media

संन्यास के बाद सामाजिक कार्य को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने वाली लंदन ओलंपिक (2012) की स्वर्ण पदक विजेता तैराक मिस्सी फ्रैंकलिन ने कहा कि वह झारखंड स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'युवा' के साथ काम कर रही है जिनका मकसद लड़कियों के लिए स्थायी स्कूल बनाना है।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली 24 साल की मिस्सी को प्रतिष्ठित लॉरेस पुरस्कारों में पिछले साल 'युवा' को सम्मानित करने को कहा गया था। युवा के कार्यों और वहां की लड़कियों से प्रभावित होने के बाद मिस्सी लगातार उसके संपर्क में है। उन्हें हाल ही में इसके बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण मिला जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं यह कहते हुए उत्साहित हूं कि मैं लॉरेस अकादमी की सदस्य होने के साथ-साथ युवा में बोर्ड सदस्य भी हूं। वे लड़कियों के स्कूल के लिए काफी काम कर रहे है।' ओलंपिक में पांच स्वर्ण और विश्व चैम्पियनशिप में 11 बार जीत दर्ज करने वाली इस तैराक ने कहा, 'अंतत: हमारी योजना वहां एक स्थायी बालिका विद्यालय बनाने की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed