{"_id":"5e290c6a8ebc3e4b1d52d088","slug":"olympic-football-and-boxing-qualifiers-moved-from-china-virus-epicentre","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रोनावायरस का खतरा बढ़ा, वुहान से बाहर होगा ओलंपिक फुटबॉल और बॉक्सिंग क्वॉलिफायर्स","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
क्रोनावायरस का खतरा बढ़ा, वुहान से बाहर होगा ओलंपिक फुटबॉल और बॉक्सिंग क्वॉलिफायर्स
Thu, 23 Jan 2020 08:31 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
tokyo olympic
टोक्यो ओलंपिक 2020 के बॉक्सिंग और महिला फुटबॉल क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन वुहान से बाहर करवाया जाएगा। चीनी शहर वुहान इस समय वायरस के हमले से परेशान है इसलिए आयोजन समिति ने बुधवार को इन दोनों टूर्नामेंट्स का आयोजन चीन से बाहर करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वुहान में 3-9 फरवरी के बीच चीन, ताइवान, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें महिला एशियन फुटबॉल के ग्रुप बी के क्वॉलिफायर टूर्नमेंट का आयोजन होना था। इसके साथ ही तीन से 14 फरवरी के बीच एशिया/ओशियाना बॉक्सिंग टूर्नमेंट का आयोजन भी इसी शहर में करवाया जाना था।
विज्ञापन
एशियन फुटबॉल कॉनफेडरेशन ने बयान जारी कर कहा कि टूर्नमेंट का आयोजन इन्हीं तारीख को पूर्वी शहर नानझिंग में करवाया जाएगा। कहा गया है कि बदलाव का यह प्रस्ताव चीनी फुटबॉल एसोसिएशन ने दिया था। इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी बॉक्सिंग टास्क फोर्स ने कहा कि स्थानीय आयोजन समिति ने क्रोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए टूर्नमेंट को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
कई विवादों के बाद बॉक्सिंग 2020 ओलंपिक से लगभग बाहर ही हो गया था। बॉक्सिंग की संस्था AIBA से ओलंपिक कॉम्पीटिशन का आयोजन करवाने के अधिकार छीन लिए गए थे और इसके स्थान पर एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था।
सार्स जैसे कोरोनावायरस से अभी तक चीन में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मामले वुआन में पाए गए हैं। चीन में समुद्री खाने के बाजार से इस वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है।