फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   oil india gives 20 lakh award money to hima das

'गोल्डन गर्ल' हिमा दास हुई मालामाल, मिली इतनी भारी इनामी राशि

Sat, 04 Aug 2018 07:20 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
oil india gives 20 lakh award money to hima das
Hima Das

विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला धावक हिमा दास को ऑइल इंडिया लिमिटेड ने 20 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की है। हिमा ने पिछले महीने फिनलैंड में आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रैक एवं फील्ड की 400 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन


प्रमुख तेल कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक उत्पल बोरा ने कहा कि असम की हिमा को यह राशि ओलंपिक सहित दूसरे टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए दी जा रही है। बोरा ने इस मौके पर कहा कि असम के खिलाड़ियों को 17,000 प्रति माह की छात्रवृति दी जा रही है, जिसमें इस साल अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे रियान पराग के साथ टेबल टेनिस खिलाड़ी तृषा गोगोई भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हिमा दास की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने ऐलान किया था कि वह ओलंपिक की तैयारी के लिए हिमा दास की सहायता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed