{"_id":"5e2c01fc8ebc3e4b0f77b1cf","slug":"now-jordan-will-host-olympic-boxing-qualifier","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉर्डन को मिली ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर की मेजबानी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जॉर्डन को मिली ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर की मेजबानी
Sat, 25 Jan 2020 02:23 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
tokyo olympic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण चीन में मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर को रद्द किए जाने के बाद अब इसका आयोजन जॉर्डन में होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की क्योंकि चीन में कोरोना वायरस के कारण 26 लोगों की जान चली गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल (बीटीएफ) ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक के लिए एशिया/ओसनिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन अब तीन से 11 मार्च तक अम्मान में किया जाएगा।
विज्ञापन
आईओसीए बयान के अनुसार, इस टूर्नामेंट का आयोजन पहले तीन से 14 फरवरी तक चीन के वुहान में होना था, लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण बीटीएफ और चीन ओलंपिक समिति के संयुक्त फैसले के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके अनुसार सभी वैकल्पिक स्थलों की समीक्षा के बाद बीटीएफ ने आज जॉर्डन ओलंपिक समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और क्वालीफायर की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ हित को देखते हुए टूर्नामेंट की तारीख और स्थान की पुष्टि की।
विज्ञापन
एमेच्योर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संस्था एआईबीए से ओलंपिक क्वालीफायर के आयोजन का अधिकार छीन लिया गया था और अब इसका काम विशेष कार्यबल देख रहा है। वुहान को तीन से नौ फरवरी तक एशिया महिला फुटबॉल क्वालीफायर की मेजबानी भी करनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन नानजिंग के पूर्वी शहर में इन्हीं तारीख में किया जाएगा।
विज्ञापन